ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया NMCH का दौरा, बोले.. सुविधाओं का जल्द विस्तार होगा

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया NMCH का दौरा, बोले.. सुविधाओं का जल्द विस्तार होगा

13-Apr-2021 03:16 PM

By Badal

PATNA : पूरे देश में कोरोना के मामलों में काफी इजाफा देखने को मिला. राजधानी पटना में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने NMCH का दौरा किया जहां उन्होंने NMCH के अधीक्षक और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कोविड -19 वार्ड में जाकर सुविधाओं और संसाधनों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए. 


निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बिहार में बढ़ते हुए कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सचेत और सतर्क है. साधन और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. NMCH में भर्ती कोरोना मरीज यहां की व्यवस्था और इलाज से संतुष्ट हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से NMCH समेत सभी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड बढ़ाने के निर्देश दिए गए है. 


मंगल पांडेय ने कहा कि NMCH में कोरोना मरीजों के लिए 44 बेड बढ़ाया जा रहा है. NMCH के डॉक्टरों को कोरोना का पहले का अनुभव है और कोरोना मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है. टीकाकरण का भी काम तेजी से किया जा रहा है. वहीं, कोरोना मरीज के परिजनों के द्वारा अस्पताल में समुचित व्यवस्था और लापरवाही से मौत होने के आरोप लगाने के मामले पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.