ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

CBI की कार्रवाई: हत्या मामले में आम्रपाली ग्रुप के MD अनिल शर्मा पर केस दर्ज, 6 अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज

11-Jan-2023 09:49 PM

DESK: हत्या के एक मामले में आम्रपाली ग्रुप के प्रबंध निदेशक अनिल शर्मा सहित 6 अन्य लोगों के खिलाफ CBI ने मामला दर्ज किया है। बता दें कि पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर CBI इस मामले की जांच कर रही है।


गौरतलब है कि 2 अगस्त 2014 को लखीसराय में विद्यापीठ के पूर्व सचिव डॉ. शरद चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घर में न्यूज पेपर पढ़ने के दौरान उनकी हत्या की गयी थी। मामले की जांच उस वक्त CID कर रही थी लेकिन जांच पर सवाल उठाते हुए मृतक शरद चंद्र की पत्नी ने पटना हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दाखिल की। जिसके बाद हाईकोर्ट ने मामले की जांच का जिम्मा CBI को सौंप दिया। अब इस मामले की जांच CBI कर रही है। 


CBI ने आज अनिल शर्मा सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। CBI द्वारा दर्ज FIR में इस बात का जिक्र है कि 2009 में डॉ. प्रवीण कुमार और राजेंद्र सिंघानिया की मदद से अनिल शर्मा ने विद्यापीठ का ट्रस्ट हड़प लिया था। जिसके बाद मृतक शरद चंद्र को वहां से जबरन हटा दिया गया था। उसी समय से विवाद चल रहा था। बता दें इस मामले में अनिल शर्मा को अग्रिम जमानत दी गयी थी। सीबीआई की एफआईआर के बाद अब अनिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ गयी है।