बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-Jan-2020 07:11 PM
By KK Singh
BHOJPUR: हत्या के पांच दोषियों को कोर्ट ने आज उम्रकैद की सजा सुनाई हैं. सभी दोषियों पर कोर्ट ने आर्थिक दंड भी लगाया है. सभी ने एक युवक की हत्या कर दी थी. ADJ-3 त्रिभुवन यादव की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया.
प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या
15 अप्रैल 2016 में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या हुई थी. प्रेमी प्रेमिका से मिलने के लिए गया हुआ था. इस दौरान ही सभी लोगों ने मिलकर युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी. यह घटना भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर में हुई थी.
हत्या में ससुर-दामाद भी थे शामिल
इस घटना में ससुर और दामाद भी शामिल थे. घटना के अगले दिन ही पुलिस ने ससुर और दामाद को गिरफ्तार कर लिया था. जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने बाद में की थी. मृतक वीर बहादुर रजक गांव के ही एक लड़की से प्रेम करता था. उसका कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसके कारण ही उसकी हत्या हुई थी. हत्या का आरोप परिजनों ने प्रेमिका के घरवालों पर लगाया था.