Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
14-Oct-2023 06:37 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर की मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर पर भी छापेमारी की। जहां से 5 पिस्टल, 6 देसी कट्टा, 1 कार्बाइन, 13 जिंदा कारतूस एवं हथियार बनाने के उपकरण को बरामद किया गया वही 65 हजार कैश भी जब्त किया गया।
मुंगेर एसपी जगन्नाथ जलारेड्डी ने इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हथियार तस्कर सऊदी अरब में काम करता था वहां से बिहार आने के बाद वह हथियार और पार्ट्स का होलसेल सप्लाई करने लगा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी और हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ जलारेड्डी ने बताया कि मुफ्फसिल थानाध्यक्ष दलजीत झा को इस बात की सूचना मिली थी कि एक हथियार तस्कर मुंगेर से हथियार लेकर खगड़िया डिलीवरी देने जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ स्थित पुलिस पिकेट के पास वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार को पकड़ा जिसके पास से 1 पिस्टल और 13 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार तस्कर की पहचान बाकरपुर गांव निवासी मो. शमशेर का पुत्र मो. सिमरन उर्फ राजू के रूप में हुई है।
सिमरन उर्फ राजू हथियार की डिलीवरी करने खगड़िया जा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर जब उसके घर पर छापेमारी की गयी तब वहां से 5 पिस्टल, 6 देसी कट्टा, 1 कार्बाइन, 65 हजार रूपया नगद, 2 बैरल, 11 अर्धनिर्मित मैगजीन, 5 ड्रील मशीन, 1 ग्राइंडर मशीन एवं 20 पीस छोटे-छोटे हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया।
मुंगेर एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर राजू हथियारों की डिलीवरी किया करता था। जिन हथियार कारोबारी से पिस्टल व अन्य हथियार खरीदा था। उन दोनों का भी नाम भी उसने बताया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी ने खुलासा करते हुए कहा कि गिरफ्तार सिमरन सउदी अरब में रहता था। जहां वह इलेक्ट्रिक का काम करता था। वह डेढ साल पहले गांव वापस लौटा था।
सऊदी अरब से उसने जो पैसे कमाएं उसे उसने हथियारों के अवैध कारोबार में लगाया और पैसे कमाने का जरिया बनाया। वह मुंगेर और आस-पास के हथियार निर्माताओं को हॉल सेल में रॉ मेटेरियल सप्लाई करने लगा और हथियार बनवा कर खुद हथियार का स्टॉक जमा कर उसे बाहर सप्लाई करने लगा। जिसके नेटवर्क का खुलासा अब हो गया है। मुंगेर एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही सभी हथियार तस्कर सलाखों के पीछे होगें।