ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा

Home / news / हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, जानिए.. वोटिंग और काउंटिंग की नई डेट

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, जानिए.. वोटिंग और काउंटिंग की नई डेट

31-Aug-2024 06:50 PM

By First Bihar

DELHI: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा चुनाव की तारीख बदल दी है। इसके साथ ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के मतगणना की तारीख भी बदल गई है। अब दोनों राज्यों के चुनाव के नतीजे एक ही दिन आएंगे। 


दरअसल, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों चुनाव की तारीखों का एलान किया था। राज्य में एक ही चरण में 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी थी जबकि 4 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आने थे लेकिन आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने वोटिंग और मतगणना की तारीख में बदलाव कर दिया है।


अब हरियाणा में 1 अक्टूबर की जगह 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी जबकि चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की भी मतगणना होगी। दोनों राज्यों के चुनाव के नतीजे एकसाथ आएंगे। चुनाव आयोग की तऱफ से इसको लेकर बयान जारी किया गया है।


चुनाव आयोग ने कहा है कि हरियाणा में आगामी त्योहार के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। बता दें कि हरियाणा में बिश्नोई समुदाय के वोटिंग के अधिकार और परंपराओं को सम्मान देने के लिए चुनाव आयोग ने यह निर्णय लिया है, जो अपने गुरू जम्बेश्वर की याद में सदियों से आसोज अमावस्या उत्सव को मनाते आ रहे हैं।