बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
13-Apr-2024 08:06 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में हर्ष फायरिंग को लेकर नए नियम भी बनाए गए हैं। इसको लेकर कठोर सजा का भी प्रावधान किया गया है। इसके बाबजूद लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है।यहां पटना के धनरूआ में बेटे के बर्थडे के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 45 साल के टीचर मनोज शर्मा की मौत हो गई। पत्नी के साजिश के तहत पति की हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जन्मदिन की पार्टी में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक 45 वर्षीय शिक्षक मनोज शर्मा की मौत हो गयी। घटना धनरुआ थाना के नीमा गांव की बताई जा रही है। मनोज शर्मा नीमा के उत्क्रमित मध्यविद्यालय में पदस्थापित थे। हालांकि, मनोज की पत्नी ने साजिश के तहत अपने पति की हत्या करने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया है। अभी तक इस संबंध में मृतक के परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है।
वहीं,पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिये पटना भेज दिया। इस संबंध में मसौढी एसडीपीओ-2 कन्हैया सिंह ने बताया कि मुकेश के दो वर्षीय पुत्र का जन्मदिन बीते गुरुवार को था। जन्मदिन के मौके पर खान-पान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में की गयी हर्ष फायरिंग में मनोज शर्मा को पेट में गोली लग गयी, जिससे वे जख्मी हो गये।
स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी मनोज को उपचार के लिये पटना ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद से ही मुकेश शर्मा का पूरे परिवार के साथ फरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से सीसीटीवी गायब घटनास्थल व उसके आसपास करीब आधा दर्जन सीसीटीवी लगे थे। पुलिस ने बताया कि सभी सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर तार काट दिया गया है। डीवीआर भी गायब है। वहीं आरोपितों ने खून के धब्बों को भी पानी से धे डाला। मनोज की पत्नी ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी में वे अपने पति व दो बच्चों को लेकर मुकेश शर्मा के घर गई थीं।