ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!

Bihar Politics : हमलोग तो सर तन से जुदा होने की बात नहीं करते, बोले गिरिराज सिंह - ख़ास समुदाय के लोग खराब कर रहे देश का माहौल

10-Oct-2024 12:22 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए ड्रेस कोड जारी किया है और शिक्षकों के जींस-टी-शर्ट पहनने पर रोक लगा दी है। विभाग के निर्देशानुसार अब सरकारी स्कूलों में शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में आएंगे। बुधवार को शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया। इसके बाद अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। 


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षकों का दर्जा भगवान जैसा दिया गया है। इसलिए शिक्षक जितना सामान्य रहेंगे और उनकी भेष-भूषा जितना साधरण रहेगा और उतने ही उनके विचारों से प्रभावित होंगे। हालांकि , बिहार के हालात को बिगाड़ने का काम कुछ ख़ास समुदाय के लोग कर रहे हैं। लेकिन, वह लोग जल्द ही लोगों की नजर में आ जाते हैं और फिर आम लोग इससे परहेज करना शुरू कर देते हैं। 


वहीं, जहां पटना-गया रेलखंड पर मखदुमपुर और बेला स्टेशन के बीच बड़ा हादसा हुआ। यहां कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा नेयामतपुर हाल्ट के समीप पटरी पर बड़ा पत्थर रखकर इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई जो विफल हो गई। लोको पायलट ने समय रहते पत्थर देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब इस मामले में भी गिरिराज सिंह ने कहा कि एक ख़ास समुदाय के लोग ऐसा काम कर रहे हैं। वह रेल के जरिए देश में उग्रवाद फैलाने की साजिश कर रहे हैं। 


इधर, गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ खास समुदाय के लोग जान बूझकर देश के अंदर माहौल खराब करने में लगे हुए हैं। अब यह लोग उग्रवाद को नए तरीके से बढ़ाने का प्लान तैयार कर रहे हैं। लेकिन वह अपने मकसद में सफल नहीं होंगे। यह लोग सर तन से जुदा करने की बात करते हैं। वह लोग हमारे राम और हनुमान पर बोलते हैं। हमलोग तो कभी ऐसा नहीं करते हैं।