ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / HAM पार्टी ने जमुई लोकसभा सीट पर दावा ठोका, बोले जीतनराम..भोला मांझी के...

HAM पार्टी ने जमुई लोकसभा सीट पर दावा ठोका, बोले जीतनराम..भोला मांझी के सपनों को हम पूरा करेंगे

26-Sep-2023 10:18 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई के श्रीकृष्णा सिंह स्टेडियम में गरीब जगाओ आम सभा को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। वहीं इस दौरान वे पीएम मोदी की सफलता को गिनाते नहीं थक रहे थे। जीतनराम मांझी और उनके बेटे संतोष मांझी ने जमुई लोकसभा सीट पर दावा ठोकते हुए कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय भोला मांझी के सपने को हम पूरा करेंगे।


जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। कहा कि नीतीश कुमार भले मुंह मियां मुट्ठू बने लेकिन बिहार में 18 साल में जो काम उन्होंने किया है इसका इतिहास आगे लिखा जाएगा। हम समझते हैं कि इतिहास में उनकी भर्त्सना ही लिखी जाएगी। नीतीश कुमार गलत काम किये है या नहीं। बिहार में उनके राज में करप्शन हुआ, एस्टीमेट घोटाला हुआ, पुल पुलिया टूटा, शराबबंदी, बालूबंदी, ताड़ीबंदी के नाम पर गरीबों को परेशान किया गया। आज सड़के टूट रही है काफी पैसे खर्च हो रहे है। इसलिए उनका नाम ब्लैकलिस्टेड रूप में जाना जाएगा। 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चेहरा नारदमुनि वाला है। आज जमुई में पुल धंस गया। वही सुल्तानगंज, किशनगंज में भी पुल टूट गया। सब इनके कार्यकाल में हुआ है। लालू जी ने इनका नाम पलटू राम रखा था। कब कहां पलट जाएंगे कोई नहीं समझ सकता। नीतीश कुमार की यह आदत समझ से परे है। 


वही हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने जमुई लोकसभा सीट पर अपना दावा ठोकते हुए कहा कि जिस तरह पूर्व सांसद स्वर्गीय भोला मांझी ने जमुई का विकास किया था। अब उनके सपने को पूरा करने का काम हम पार्टी करेगी। इसलिए हम के किसी साथी को जमुई लोकसभा की कमान मिलनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा सिकंदरा अभी झांकी है पूरा जमुई लोकसभा अभी बाकी है। हम एनडीए के साथियों से कहना चाहते हैं कि जमुई लोकसभा की जनता हम पार्टी की ओर देख रही है। स्व. भोला मांझी की तरह हम पार्टी भी जमुई का विकास करेगी। 


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने अपने पुत्र संतोष सुमन का समर्थन देते हुए कहा कि भोला मांझी के सपनों को पूरा करने के लिए हम पार्टी को जमुई लोकसभा का सीट देना चाहिए। इस दौरान जीतनराम मांझी ने यह भी कहा कि हमने इस्तीफा देकर गलती किया मुझे इस समय विधानसभा भंग कर देना चाहिए था। जिससे हम 6 महीने तक मुख्यमंत्री रहते तो गरीबों का बहुत सारा कल्याण हो गया होता।