अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Feb-2021 09:52 AM
By ASMEETH
PATNA : नीतीश कैबिनेट में एक और मंत्री पद की डिमांड और राज्यपाल मनोनयन वाले कोटे में से एक एमएलसी की सीट दिए जाने की मांग के बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राज्य परिषद की बैठक 3 फरवरी को पटना में बुलाई गई है. पार्टी के वैसे तमाम नेता जो राज्य परिषद के सदस्य हैं उनको इससे बैठक में बुलाया गया है. 12 बजे से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के सरकारी आवास पर इस बैठक का आयोजन होगा, इसमें हम के सभी जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल होंगे.
बैठक में संगठन को धारदार बनाए जाने पर चर्चा होगी जितना मर्जी के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे.बता दें कि मांझी की पार्टी की तरफ से लगातार कैबिनेट विस्तार से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक और मंत्री पद दिया जाए और साथ ही बिहार विधान परिषद की सीट की मांग की जा रही है.
बिहार में मांझी की पार्टी NDA का हिस्सा है और मांझी के बेटे संतोष सुमन पहले से ही नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं, लेकिन ऐसे में हम पार्टी की तरफ से इस मांग के बाद क्या कैबिनेट विस्तार में मांझी की पार्टी को एक और सीट दी जाएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.