ब्रेकिंग न्यूज़

Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

हम चैलेंज करते हैं कि मेरा बेटा तेजस्वी से ज्यादा काबिल है: फिर बोले जीतन राम मांझी- क्या दलित को मुख्यमंत्री बनने का हक नहीं है?

हम चैलेंज करते हैं कि मेरा बेटा तेजस्वी से ज्यादा काबिल है: फिर बोले जीतन राम मांझी- क्या दलित को मुख्यमंत्री बनने का हक नहीं है?

18-Feb-2023 07:07 PM

By First Bihar

JEHANABAD: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने चैलेंज किया है कि उनके बेटे संतोष कुमार सुमन राजद के युवराज तेजस्वी यादव से ज्यादा काबिल है. जीतन राम मांझी ने कहा-क्या दलित को बिहार का मुख्यमंत्री बनने का हक नहीं है. मेरा बेटा ज्यादा काबिल है,  वह पढ़ा लिखा है, उसने संपत्ति नहीं बनायी है. इसलिए वह बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सबसे योग्य दावेदार है।


बता दें कि शुक्रवार को ही जीतन राम मांझी ने कहा था कि उनके बेटे संतोष कुमार सुमन बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे योग्य दावेदार हैं. मांझी ने आज फिर से उसी बात को औऱ मजबूती से दुहराया. मांझी ने तेजस्वी का डायरेक्ट नाम तो नहीं लिया लेकिन बार-बार इशारों में उनका ही जिक्र करते रहे. मांझी ने कहा-आज जो मुख्यमंत्री पद के दावेदार बने हैं, हम चैलेंज करते हैं कि मेरा बेटा उनसे ज्यादा योग्य है और उनसे बेहतर मुख्यमंत्री साबित होगा।


मेरे बेटे में क्या कमी

मांझी ने कहा कि क्या मेरा बेटा इसलिए सीएम नहीं बन सकता क्योंकि वह दलित है. ये मान लिया गया है कि कोई दलित मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं है. बाकी मेरे बेटे में सारे गुण है. वह पढ़ा लिखा है, प्रोफेसर है. उसे सरकार औऱ प्रशासन की समझ है. उसने संपत्ति कमाना नहीं सीखा है. मैंने उसे शुरू से सीख दी है कि पैसे के पीछे मत भागना. जनता की भावना का ख्याल रखना. वह अपने मेरिट पर प्रोफेसर बना है. आज अगर वह एमएलसी औऱ मंत्री न रहे तो भी उसे प्रोफेसर के तौर पर ज्यादा वेतन मिलेगा।


इशारों में लालू पर निशाना

जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं भी 9 महीने तक बिहार का मुख्यमंत्री रहा. बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में मेरे काम की तारीफ हुई. प्रधानमंत्री कहते थे कि मांझी जी सबसे बेहतर मुख्यमंत्री हैं. आज भी बिहार के लोग कहते हैं कि मांझी जी और 6 महीने मुख्यमंत्री रह जाते तो बिहार बदल जाता. जीतन राम मांझी ने कहा-मैंने तो मुख्यमंत्री या मंत्री रह कर पैसा नहीं कमाया. मेरी संपत्ति की भी जांच करा ली जाये. 42 सालों से राजनीति में हूं, जांच करा कर पता कर लें कि मैंने कितनी संपत्ति अर्जित की. मांझी इशारों में लालू परिवार पर निशाना साध रहे थे।


नीतीश के साथ रहेंगे

मांझी ने ये भी क्लीयर कर दिया कि वे तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कुमार के साथ हैं. जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ हर हाल में रहेंगे. नीतीश जी जो चाहेंगे वही करेंगे, जहां जायेंगे वहां हम भी जायेंगे. इसमें कोई शक नहीं होना चाहिये।