Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
11-Jan-2020 10:02 PM
HAJIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है हाजीपुर से जहां बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों ने हाजीपुर जंक्शन पर जमकर पथराव किया है. अभ्यर्थियों ने राजधानी एक्सप्रेस को अपना निशाना बनाया है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. डिब्रूगढ़- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव के कारण कई बोगियों के शीशे टूट गए हैं.
घटना हाजीपुर जंक्शन की है. जहां अभ्यर्थी जमकर बवाल काट रहे हैं. सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों ने काठगोदाम एक्सप्रेस को भी स्टेशन पर रोका है. भारी संख्या में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी प्लेटफार्म नंबर 4 पर जुटे हैं. फिलहाल रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. अभ्यर्थियों को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है.
अभ्यर्थियों की ओर से किये गए पथराव से कई बोगियों के शीशे टूट गए हैं. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. अभ्यर्थियों को संभालने की कोशिश की जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले से अफरा-तफरी का माहौल है. ट्रेन से सफर कर रहे कई यात्री काफी डर गए हैं. आक्रोशित अभ्यर्थियों को सुरक्षाबल स्टेशन से हटाने की कोशिश कर रहे हैं. सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों से शांतिपूर्ण माहौल बनाने की गुजारिश अधिकारियों की ओर से की जा रही है.