ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / हाजीपुर में चिराग पासवान का जोरदार स्वागत, होली के बाद होगा उम्मीदवारों का...

हाजीपुर में चिराग पासवान का जोरदार स्वागत, होली के बाद होगा उम्मीदवारों का ऐलान

24-Mar-2024 07:35 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: हाजीपुर लोकसभा सीट कंफर्म होने के बाद पहली बार लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पिता की कर्म भूमि हाजीपुर पहुंचे। जहां चिराग पासवान ने पिता की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और हाजीपुर की जनता से आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। 


कार्यकता इस दौरान आचार संहिता का उल्लंघन ना करे इसे लेकर जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद थे। चिराग पासवान के हाजीपुर आने की सूचना पर भारी संख्या में कार्यकर्ता पासवान चौक पर लगे रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा के पास चिराग पासवान का स्वागत करने पहुंच गये।


हाजीपुर में कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान पर जेसीबी से फूलों की बरसात कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि हमारे पिता रामविलास पासवान ने हाजीपुर को मां का दर्जा दिया था। जिसको हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। हाजीपुर की वजह से उनको देश और दुनियां जानती है। हम अपने पिता और उनके सपने के बारे में हम बता नहीं सकते हैं। हम अपने पिता के अधूरे कामों को पूरा करेंगे। आने वाले दिनों में हाजीपुर की वजह से पापा को जाना जाता था मैं भी चाहूंगा कि मेरी भी पहचान हाजीपुर से हो। 


चिराग ने कहा कि हाजीपुर के हरेक समस्या का हल निकालूंगा। मैं जिस परिवार से आता हूं वहां घर के बड़े फैसले लेते हैं। जब हमारे चाचा ने मुझे अपना खून मानने से इनकार किया था तब भी हमने उनके फैसले को सर आंखों पर रखा था। हमारे चाचा पारस हमसे बड़े हैं जो फैसला लेंगे उसको भी हम सिर आंखों पर रखूंगा। हाजीपुर मेरे पापा की कर्मभूमि रही है आज एक बेटे का फर्ज निभाने यहां पर आया है। ऐसे ही मेरी कर्मभूमि जमुई रही है मैं चाहता हूं कि जमुई से भी कोई ऐसा भी उम्मीदवार पार्टी की ओर से जाए वो भी सांसद नहीं बल्कि बेटा बनकर ही काम करें। होली के तुरंत बाद पार्टी के तमाम उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होगी।news imagenews imagenews image

news image

news imagenews image

news image