ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / हड़ताली शिक्षकों के वेतन पर लगी रोक, दिया गया लास्ट अल्टीमेटम

हड़ताली शिक्षकों के वेतन पर लगी रोक, दिया गया लास्ट अल्टीमेटम

19-Feb-2020 08:13 AM

PATNA : सरकार ने हड़ताली शिक्षकों पर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. मंगलवार की देर शाम शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन की अध्यक्षता में शिक्षकों की हड़ताल से उपजी स्थिति की समीक्षा को लेकर मैराथन बैठक की गई. 

जिसमें अपर मुख्य सचिव ने यह साफ कर दिया है कि लिखित सूचना देकर हड़ताल पर गए और अब तक उसमें शामिल शिक्षकों का वेतन अभी जारी नहीं किया जाये. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले पर बाद में निर्णय लिया जायेगा. जो शिक्षक हड़ताल पर नहीं गए हैं, उनका फरवरी का वेतन रिलीज किया जाएगा.  

वहीं हड़ताल में शामिल दो शिक्षकों को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया गया, जबकि चार शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बैठक में अपर मुख्य सचिव ने बताया कि शिक्षा विभाग को राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि हड़ताल के लिए शिक्षकों को प्रेरित कर रहे लोगों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाये. वहीं ऐसे हड़ताली शिक्षक जो काम पर लौटना चाहते हैं, उन्हें कार्रवाई से मुक्त कर दिया जायेगा.