TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
11-Feb-2024 08:35 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू विधानमंडल की बैठक में 4 विधायकों के शामिल नहीं होने के बाद बड़ा खेल होने का दावा किया जा रहा है। यह कहा जा रहा है कि लालू का जादू चल गया। इस पर बीजेपी नेता संजय मयूख ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हवा में जीने का अधिकार सबकों है। आरजेडी को भी स्वतंत्रता हैं कि वो हवा में राजनीति करे। स्पष्ट रूप से हम जीत दर्ज करेंगे कही से कोई दिक्कत नहीं है। जिनको दिक्कत है वो घर बंद करके बैठक कर रहे हैं। निश्चिंत रहिए तेजस्वी यादव को भी निश्चिंत करा दीजिए। कही से उछल कूद से सरकार नहीं बनती है।
संजय मयूख ने कहा कि हाथ कंगन को आरसी क्या पढ़े लिखे को फारसी क्या..राजद के लोग लोकतंत्र बचाने का काम नहीं कर रहे हैं बल्कि तेजस्वी बचाने का अभियान चला रहे हैं जो नाकाम साबित होगा। शत प्रतिशत मतदान होगा निश्चिंत रहिए। बिहार की जनता ने 2020 में भरोसा किया था आज हम उन भरोसे पर खड़े उतरेंगे। हम उनके जैसे चाहरदिवारी बंद करके विधायकों को नहीं रखते हम प्रशिक्षण कार्यक्रम करते हैं मैं भी उसमें शामिल था। कब तक बिहार के साथ खेला करेंगे। इसलिए खेला अब बंद। ये नीतीश कुमार जेडीयू और भाजपा की सरकार की सरकार है। जो बड़े बड़े दावे किये जा रहे है वो खोखले साबित होंगे।
वही जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने भी कह दिया है कि अब खेला नहीं होगा। कल नीतीश कुमार की सरकार बनेगी। सारे विधायक आए थे कोई गायब नहीं था। कोई खेला नहीं हुआ है। सब गलत बोलता है लालू जी फोन नहीं आया था कोई फोन नहीं किया है लालू से पहले बात किये थे अब नहीं करेंगे।