Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
08-Jun-2022 02:21 PM
DESK: इस्लामिक संगठन ने चिट्ठी के माध्यम से ज्ञानवापी केस की सुनवाई करने वाले जज रवि कुमार दिवाकर को धमकी दी है। चिट्ठी में लिखा गया है कि हिंदुओं को खुश करने के लिए सर्वे का आदेश दिया है। वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का आदेश देने वाले जज रवि कुमार दिवाकर को धमकी मिली है।
इस्लामिक आगाज मूवमेंट ने जज रवि कुमार दिवाकर को रजिस्टर्ड डाक से धमकी भरी चिट्ठी भेजी है। जज को मिली धमकी के बाद उनके लखनऊ और वाराणसी आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 9 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं वाराणसी कमिश्नर ने कैंट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच को धमकीभरे चिट्ठी की जांच करने का निर्देश दिया है।
इस्लामिक आगाज मूवमेंट ने लेटर में लिखा है कि अब न्यायाधीश भी भगवा रंग में सराबोर हो चुके हैं। फैसला उग्रवादी हिंदुओं और उनके तमाम संगठनों को प्रसन्न करने के लिए सुनाते हैं। इसके बाद ठीकरा विभाजित भारत के मुसलमानों पर फोड़ते हैं।
चिट्ठी में यह भी लिखा गया है कि 'आजकल न्यायिक अधिकारी हवा का रुख देख कर चालबाजी दिखा रहे हैं। आपने वक्तव्य दिया था कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का निरीक्षण एक सामान्य प्रक्रिया है। आप भी तो बुतपरस्त (मूर्तिपूजक) हैं। आप मस्जिद को मंदिर घोषित कर देंगे। कोई भी काफिर मूर्तिपूजक हिंदू न्यायाधीश से मुसलमान सही फैसले की उम्मीद नहीं कर सकता है।'