ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / बक्सर से बेटिकट हुए गुप्तेश्वर पांडेय अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले... अब फोन...

बक्सर से बेटिकट हुए गुप्तेश्वर पांडेय अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले... अब फोन कर हाल न पूछे

08-Oct-2020 07:22 AM

PATNA: बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय विधानसभा चुनाव लड़ने से तौबा कर लिया है. बक्सर से बेटिकट हुए गुप्तेश्वर पांडेय का बक्सर से टिकट लेने का सारे दांव फेल हो गए. जिसके बाद वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है. 


फेसबुक पर लिखा- कॉल नहीं करें

गुप्तेश्वर पांडेय ने बीजेपी से भी टिकट नहीं मिलने के बाद लिखा है कि अपने अनेक शुभचिंतकों के फ़ोन से परेशान हूं. मैं उनकी चिंता और परेशानी भी समझता हूं. मेरे सेवामुक्त होने के बाद सबको उम्मीद थी कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन मैं इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहा. हताश निराश होने की कोई बात नहीं है. धीरज रखें. मेरा जीवन संघर्ष में ही बीता है. मैं जीवन भर जनता की सेवा में रहूंगा. कृपया धीरज रखें और मुझे फ़ोन नहीं करें. बिहार की जनता को मेरा जीवन समर्पित है. अपनी जन्मभूमि बक्सर की धरती और वहां के सभी जाति मज़हब के सभी बड़े-छोटे भाई-बहनों माताओं और नौजवानों को मेरा पैर छू कर प्रणाम! अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें.


विधानपरिषद से उम्मीद

गुप्तेश्वर पांडेय 11 साल पहले भी धोखा मिल चुका है. लेकिन इस बार उनको उम्मीद थी, लेकिन चाहकर भी नीतीश कुमार भी उनको टिकट नहीं दिला पाए, क्योंकि यह बक्सर सीट किसी भी कीमत पर छोड़ने के लिए बीजेपी तैयार नहीं थी.  2009 में भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए वीआरएस का प्रोसेस पूरा कर गुप्तेश्वर पांडेय बीजेपी के टिकट पर बक्सर से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन एन वक्त पर बीजेपी ने उनको टिकट नहीं दिया था. अब उनको विधानपरिषद से कुछ उम्मीद बची है.