प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि
09-Sep-2020 07:20 PM
By PRASHANT KUMAR
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों और मंत्रियों को जनता का कोपभाजन बनना पड़ रहा है। चुनाव जीतने के बाद लोगों की सुध नहीं लेने वाले जनप्रतिनिधि जब वोट की आस लिये क्षेत्र पहुंच रहे हैं तो खदेड़ दिये जा रहे हैं ऐसी कई तस्वीरें और खबरें सामने आयी है। हांलाकि बीजेपी विधायक संजय सरावगी का मामला अलग है। विधायक जी सत्ताधारी पार्टी से आते हैं इसलिए जब उन्हें ऐसे हीं आक्रोश का सामना करना पड़ा तो वे खीझ गये और सारा गुस्सा पत्रकार पर उतार दिया।
विधायक जी गुंडागर्दी पर उतर आए और पत्रकार का न सिर्फ मोबाइल छिना बल्कि उसके लिए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। नगर विधायक जी दरभंगा के नगर निगम क्षेत्र मे वार्ड नंबर 46 में विधायक जी एक सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। विधायक जी शिलान्यास कर पाते इससे पहले उनके खिलाफ विधायक के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। लोगों के भयंकर गुस्से को देखकर तिलमिलाए विधायक जी पत्रकारों से हीं उलझ पड़े।
आपको बता दें कि विधायक जी उसी सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे जिसका शिलान्यास पिछले चुनाव में बीजेपी सांसद कर चुके थे। बावजूद इसके इस सड़क का निर्माण नही हुआ। लोगों में इसी को लेकर नाराजगी थी।