बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
11-Mar-2020 06:45 PM
DELHI : दिल्ली हिंसा पर देश के गृह मंत्री अमित शाह संसद में सफाई पेश कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि होली में इस विषय पर जानबूझ कर चर्चा नहीं की गयी क्योंकि होली के वक्त भावनाएं भड़कने की आशंका बन सकती थी। वहीं उन्होनें ट्रंप यात्रा का भी हवाला दिया। वहीं हिंसा रोकने के लिए उन्होनें दिल्ली पुलिस को क्लीन चिट थमा दिया है।
अमित शाह ने कहा कि पुलिस ने दंगे को दिल्ली में फैलने नहीं दिया। ये हिंसा दिल्ली के चार फीसदी और 13 फीसदी आबादी में सीमित रखने का काम पुलिस ने किया। 12 थानों में हिंसा रुकी रही। भड़काने का काम हर जगह हुआ। पुलिस की जिम्मेदारी थी हिंसा को रोकना।24 फरवरी को 2 बजे के आसपास पहली सूचना मिली. 25 फरवरी को रात 11 बजे आखिरी सूचना मिली। दिल्ली पुलिस ने 36 घंटे में हिंसा को समेटना का काम किया।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रमों में बैठा था। मेरा जाना भी पहले से तय था। मैं जिस दिन गया उस दिन कोई घटना नहीं हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा मैं दिल्ली शाम को 6:30 बजे वापस आ गया था, मैं ताजमहल देखने नहीं गया था। मैं सीधा दिल्ली आया। उसके बाद दूसरे दिन राष्ट्रपति भवन में ट्रंप की अगवानी हुई, मैं वहां नहीं गया। दोपहर को लंच हुआ मैं वहां नहीं गया, रात को डिनर हुआ मैं डिनर में भी गया नहीं गया। पूरा समय मैं दिल्ली पुलिस के साथ बैठकर इस पूरे मामले की समीक्षा कर रहा था।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिंसा के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा। 100 से ज्यादा हथियार बरामद किया गया है। हिंसा को फंड देने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। किसी भी निर्दोष को सजा नहीं दी जाएगी। पूरे सबूत के बाद गिरफ्तारी की जा रही है। उन्होनें कहा कि गुनहगारों को पकड़ने के लिए पूरी व्यवस्था शुरू कर दी गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा 27 तारीख से आज तक 700 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा दिल्ली में हिंसा फैलाने के लिए 300 से ज्यादा लोग यूपी से आए थे, यह गहरी साजिश थी।