जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
27-May-2021 12:19 PM
DESK: यदि अब तक आपने ग्रामीण डाक सेवक के लिए आवेदन नहीं किया है तो अब कर सकते हैं क्यों कि भारतीय डाक ने बिहार सर्किल में 1940 ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इसके लिए अब अभ्यर्थी 29 मई तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की तिथि 26 मई थी।
आवेदन भरने की तिथि वैसे अभ्यर्थियों के लिए बढ़ाई गयी है जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन कराने के साथ फीस का भुगतान कर दिया है। लेकिन फाइनल एप्लीकेशन जमा नहीं किया है। इससे संबंधित जानकारी एक दिन पहले बुधवार को डाक विभाग ने जीडीएस भर्ती पोर्टल पर दी है। जानकारी लेने के लिए वेबसाइट http://appost.in/gdsonline/" rel="nofollow पर जाया जा सकता है।
इसके तहत बिहार के पटना, पटना सहिब, गया, बेगूसराय, भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, नवादा, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा पूर्वी चंपारण, मधुबनी, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, वैशाली, सिवान सीतामढ़ी आदि जिलों में नियुक्ति होनी है।
बिहार सर्किल के लिए GDS के पदों पर ONLINE आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन 10वीं परीक्षा में मिले अंक के आधार पर होगा। इसी के अनुसार मेरिट तैयार की जाएगी। पोर्टल पर दी जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन की प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू की गई थी।
इसके तहत ब्रांच पोस्टमास्टर असिस्टेंट (ABPM), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और डाक सेवक के पदों को भरा जाना है। इसमें बिहार के कई जिलों के लिए नियुक्ति की जाएगी। इन पदों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू हुई थी। हालांकि अब आवेदन की तिथि को विस्तार देते हुए 29 मई कर दिया गया है। आवेदन वही कर सकते हैं जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन और फीस जमा किया है लेकिन फॉर्म अब तक नहीं भर सके हैं। ऐसे अभ्यर्थी अब 29 मई तक फॉर्म फीलअप कर सकते हैं।