Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
14-Aug-2020 11:20 AM
PATNA: गोपालगंज में सीएम नीतीश कुमार के उद्घाटन से पहले ही पुल का एप्रोच पथ ध्वस्त हो. जिससे बाद लालू प्रसाद को मजाक उड़ाने का मौका मिल गया. लालू प्रसाद ने इस घटना को ऐतिहासिक उद्घाटन तक बता दिया है.
नीतीश-सुशील का उड़ाया मजाक
लालू प्रसाद ने एक फोटो शेयर किया है उसमें फोटो में दिख रहा है कि एप्रोच पथ टूटा हुआ है. उसका नीतीश कुमार हाथ में कैंची लेकर उद्घाटन करने वाले हैं. सुशील मोदी नीतीश से बोल रहे हैं कि कस के फीता पकड़ कर रखिएगा.तब तक इसका भी इल्जाम लालू जी पर लगाने का इंतजाम करते हैं. फोटो के साथ लालू ने लिखा है कि''छप्पर पर फूंस नहीं, ड्योढ़ी पर नाच" हो रहा है.
12 अगस्त को उद्घाटन से पहले ध्वस्त हो गया था एप्रोच पथ
12 अगस्त को सीएम नीतीश कुमार गोपालगंज के बंगरा घाट महासेतु का उद्घाटन करने वाले थे. लेकिन उद्घाटन से पहले ही उसका एप्रोज पथ टूट गया है. उसके बाद अधिकारियों के होश उड़ गए. बिहार राज्य पुल निर्माण के कई अधिकारी सैकड़ों मजदूरों को लगाकर इसकी मरम्मती और अपनी नाकामी को छुपाने में जुट गए हैं. सैकड़ों मजदूरों के साथ-साथ दो जेसीबी को भी लगाया गया. जो एप्रोच पथ टूटा था. वह 12 दिन पहले भी टूट गया था. इसको दोबारा ठीक किया गया था, लेकिन सीएम के उद्घाटन के दिन ही यह फिर से टूट गया था. यह पहली बार गोपालगंज में नहीं हुआ है. दो माह के अंदर यह तीसरी बार हुआ है कि गोपालगंज में एप्रोच पथ धवस्त हुआ.
6 साल में बना पुल 509 करोड़ का पुल
बंगरा घाट महासेतु 509 करोड़ की लागत से बना है. यह महासेतु छपरा और मुजफ्फरपुर के साथ चंपारण को भी जोड़ेगा. गोपालगंज जिले में गंडक पर बना चौथा महासेतु है. 1506 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ाई वाले इस पुल को बनाने में लगभग 6 साल लगे हैं. सारण को चंपारण और तिरहुत से जोड़ने वाले इस महासेतु चालू होने से छह जिलों की आबादी को फायदा होगा.