दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
12-Jul-2020 09:56 AM
PATNA: बिहार के आइसोलेशन सेंटर में मरीज शराब पी रहे हैं. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो गोपालगंज जिले के झझवा आइसोलेशन सेंटर का है. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने जांच का आदेश दे दिया है.
युवक पी रहा शराब
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक बैग से शराब की बोतल निकलकर शराब पी रहा है. इस दौरान एक शख्स उसका वीडियो बना रहा है. शराब के साथ खाने का सामान भी दिखा रहा है. वीडियो वायरल की जांच करने के लिए बीडीओ और थानाध्यक्ष पहुंचे. जहां मरीज से पूछताछ कर इसकी रिपोर्ट एसपी को भेज दिया है.
खुली पोल
इस वायरल वीडियो के बाद बिहार के आइसोलेशन सेंटर की पोल खुल गई है. अब सवाल उठ रहा है कि जब बिहार में शराबबंदी है तो ऐसे में आइसोलेशन वार्ड में शराब कैसे पहुंच रहा है. फिलहाल एसपी ने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इससे पहले भी सेंटर का कई वीडियो खाने और पीने की पानी और बाकी समस्याओं को लेकर वायरल हो चुका है. लेकि बिहार में शराब पीने का यह संभवत पहला मामला सामने आया है.