नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल
29-Nov-2020 03:08 PM
GOPALGANJ : गोपालगंज में हुए डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी गुड्डू राय और राजू राय से पुलिस पूछताछ कर रही है.
बता दें कि कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय के करीबी सपहा गांव के रहने वाले बीडीसी सदस्य पप्पू पांडेय और ठेकेदार देवेंद्र पांडेय की शनिवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद मृतक देवेंद्र पांडेय के बेटे ने गोपालपुर थाने में गुड्डू राया, पप्पू राय, जेपी यादव सहित 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुड्डू राय और राजू राय को गिरफ्तार कर लिया है. इस दोहरे हत्याकांड का आरोपित गुड्डू राय हत्या, अपहरण सहित कई मामलों का पहले भी आरोपित रह चुका है. वहीं इस हत्याकांड में नामजद राजद नेता जेपी यादव के घर में घुसकर अपराधियों ने कुछ दिन पहले पिता, माता और भाई की हत्या कर दी थी. वहीं इस हमले में जेपी यादव भी घायल हो गये थे.उस दौरान जेपी यादव ने जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय, भतीजा जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी.