ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय Bihar Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू, आया बड़ा अपडेट, तय हो गई एनडीए की जीत Bihar Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू, आया बड़ा अपडेट, तय हो गई एनडीए की जीत Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए..

Home / news / TET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, शिक्षा विभाग ने बदला नियम, 12 जिलों...

TET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, शिक्षा विभाग ने बदला नियम, 12 जिलों में होगी जल्द नियुक्ति

16-Jul-2019 02:35 PM

By 2

PATNA : टीईटी अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. पांचवे चरण के वैसे योग्य आवेदक जिन्हें चार साल की प्रतिक्षा के बाद भी सरकारी हाई स्कूल और प्लसटू में शिक्षक बनने का मौका नहीं मिला है उनके लिए अच्छी खबर है. https://www.youtube.com/watch?v=KqdWL306r_A&feature=youtu.be खबर के मुताबिक जिन टीईटी अभ्यर्थियों को चार साल के इंतजार के बाद भी सरकारी हाई स्कूल और प्लसटू में शिक्षक बनने का मौका नियोजन इकाइयों की लापरवाही से नहीं मिला था अब शिक्षा विभाग उन्हें एक और मौका देने वाला है. पांचवे चरण के नियोजन को पहली ही जुलाई को पूर्ण मानकर चुके शिक्षा विभाग ने अपना निर्णय बदलते हुए ऐसे शिक्षकों के नियोजन का एक और मौका दिया है. शिक्षा विभाग के मुताबिक पटान समेत 12 जिलों की नियोजन इकाइयों के लिए भूल सुधारने का यह अंतिम मौका होगा. इसके बाद भी अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र नहीं देने वाले नियोजन इकाइयों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी. सोमवार को विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने पांचवें चरण में 12 जिलों के नियोजन का शिड्यूल जारी किया है. इन जिलों में होगा नियोजन पटना, नालंदा, दरभंगा, भोजपुर, रोहतास, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा जिलों में टीईटी अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी.