ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल

Home / news / गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पटना, सीमेंट कारोबारी के घर 25 राउंड फायरिंग...

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पटना, सीमेंट कारोबारी के घर 25 राउंड फायरिंग

15-Aug-2024 08:09 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। ऐसे में अपराध की जगत से एक खबर राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा से निकल कर सामने आ रही है। जहां बिबदमाशों ने गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत पैदा कर दिया। दरियापुर निवासी सीमेंट व्यवसायी सुशील सिंह के घर भीषण डकैती का मामला सामने आया है।


हथियारबंद बदमाशों ने रात करीब साढ़े बजे घर की महिलाओं को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। घर वालों के जगने पर दोनों ओर से करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई। अंत में सभी भाग निकले। सूचना मिलते ही डीएसपी और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे तथा घटना की छानबीन की। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही कांड का उद्भेदन करते हुए सभी बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।


बताया जा रहा है कि, रात करीब साढ़े बारह बजे पांच-छह की संख्या में हथियारबंद अपराधी दरियापुर निवासी सुशील सिंह के घर में पीछे के रास्ते दीवार चढ़कर दाखिल हुए जबकि दस-बारह अपराधी घर के बाहर खड़े रहे। घर में घुसे अपराधी पहले सुशील की मां के कमरे में दाखिल हुए और उन्हें बंधक बनाकर आलमारी की चाबी ले ली। इसके बाद आलमारी में रखे दस हजार नकदी के अलावा सोने की चेन, झुमका, अंगूठी आदि समेत डेढ़ लाख की संपत्ति ले लिए। तभी दादी के साथ सो रही पोतियों ने शोर मचा दिया।


उधर, सूचना मिलने पर डीएसपी-1 निखिल कुमार और थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज सदलबल घटनास्थल पर पहुं। लेकिन तबतक बदमाश जगह छोड़ चुके थे। पुलिस ने मामले की बारीकी से छानबीन की। डीएसपी-1 निखिल कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था, आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।