बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
02-Nov-2024 07:33 PM
By First Bihar
DESK: वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में प्रसाद वितरण के दौरान एक कर्मचारी का पैर फिसल गया और गर्म खिचड़ी से भरा बर्तन श्रद्धालुओं पर गिर गया। इस हादसे में पश्चिम बंगाल से आईं 10 महिलाएं झुलस गईं।
जिसके बाद आनन-फानन में आश्रम की एंबुलेंस से घायल महिलाओं को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां सभी का इलाज शुरू किया गया। दो महिला श्रद्धालुओं की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां दोनों महिलाओं का इलाज जारी है।
संयुक्त जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वंदना अग्रवाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल से श्रद्धालुओं का जत्था वृंदावन आया हुआ था। शुक्रवार की सुबह सभी श्रद्धालु गौरी गोपाल आश्रम में पहुंचे थे। जहां आश्रम के बाहर हर दिन श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाता है। श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए कतार में खड़े थे तभी खिचड़ी से भरा बर्तन लेकर आ रहे एक कर्मचारी का पैर फिसल गया और गर्म खिचड़ी श्रद्धालुओं के ऊपर जा गिरी।
इस घटना में बंगाल से आईं 10 महिला श्रद्धालु झुलस गईं। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। आनन-फानन में सभी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि आश्रम में हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। सुबह में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है। प्रसाद के लिए लोग कतार में लगे थे तभी आश्रम के एक कर्मचारी का पैर अचानक फिसल गया और गर्म खिचड़ी से भरा बर्तन गिर गया जिससे 10 महिला श्रद्धालु घायल हो गयी है।
आश्रम में संचालक अनिरुद्धाचार्य ने घटना पर खेद जताते हुए कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद लेने आते हैं लेकिन आज एक दुर्घटना हो गयी। सभी घायल महिला श्रद्धालुओं का इलाज जारी है।