भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक
24-Apr-2021 10:33 AM
DESK : उत्तराखंड में चमोली जनपद के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हो हादसा हो गया है. जानकारी के अनुसार इंडो-चाइना बॉर्डर के पास स्थित नीती घाटी के सुमना क्षेत्र में ITBP की बटालियन की पोस्ट के पास ही एक ग्लेशियर टूटा है. ग्लेशियर टूटकर मलारी-सुमना सड़क पर गिर गया था. इस सड़क पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. फिलहाल सेना के जवानों द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है.
सेना के मुताबिक, अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं और 291 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है. सेना की सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ये लोग जोशीमठ के सुमना इलाके में बने बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के कैंप में थे. खराब मौसम के चलते रात में रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था. अब सुबह होते ही इसे फिर से शुरू कर दिया गया है.
सूत्रों के अनुसार, ये हादसा हिमस्खलन सुमना से चार किलोमीटर आगे सुमना रिमखिम सड़क के पास हुआ है. ये घटना जोशीमठ-मलारी-गिरथिड़ोबला-सुमना-रिमखिम अक्ष पर शुक्रवार के दिन शाम के करीब 4 बजे घटी है. बीते पांच दिनों से लगातार यहां भारी बारिश और बर्फवारी हो रही है. 4 से 5 जगहों पर सड़क कट गई है. इस घटनास्थल के पास ही सेना और मजदूरों के कैंप है जो सड़क बनाने के लिए वहां रहते हैं.
उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत का ने बताया है कि गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस मसले पर संज्ञान लिया है और आवश्यक मदद करने का आश्वासन दिया है.सेना और उत्तराखंड डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम में आपस में कोआर्डिनेशन किया जा रहा है. इस घटना के बाद से ही ऋषिकेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
उनकी इस तत्परता व संवेदनशीलता के लिए मैं अपने प्रदेशवासियों की ओर से माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) April 23, 2021