ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / ओवैसी की एंट्री बिहार के लिए खतरा, गिरिराज बोले.. जिन्ना की सोच वालों...

ओवैसी की एंट्री बिहार के लिए खतरा, गिरिराज बोले.. जिन्ना की सोच वालों से बचना होगा

25-Oct-2019 10:25 AM

PATNA : बिहार के मुसलमान बहुल सीट किशनगंज में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार कमरूल होदा के जीतने पर बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने इसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा बताया है.

गिरिराज सिंह ने किशनगंज सीट से आए परीणाम से बिहार को खतरा बताया है. गिरिराज सिंह ने जनता के इस फैसले को देखते हुए कहा कि बिहार के लोगों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए.

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 'बिहार के उपचुनाव में सबसे ख़तरनाक परिणाम किशनगंज से उभर के आया है. ओवैसी की पार्टी AIMIM जिन्ना की सोच वाली पार्टी है. ये वंदे मातरम से नफरत करते है, इनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा हैं. बिहार वासियों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए.'

बता दें कि उपचुनाव के नतीजे में किशनगंज से चौंकाने वाली खबर आई थी. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार कमरूल होदा ने  भाजपा की स्वीटी सिंह को 10 हजार से ज्यादा मतों से हराया है.