मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
26-Sep-2024 02:21 PM
By HARERAM DAS
PATNA: पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट किए जाने की घटना पर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नाराजगी जताई है और ममता बनर्जी के साथ साथ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से जवाब मांगा है। इस घटना पर सवाल उठाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने रोहिंग्या मुसलमानों के लिए रेड कारपेट बिछा रखा है।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की स्थिति आज बद से भी बदतर हो चुकी है। बंगाल में जहां रोहिंग्या मुसलमान के लिए रेड कारपेट बिछाए जा रहे हैं तो वहीं बंगाल पहुंचे बिहारी अभ्यर्थियों के साथ बदसलूकी की जा रही है और इन सब बातों के सामने आने के बाद भी राहुल गांधी, तेजस्वी यादव एवं ममता बनर्जी जैसे लोग चुप बैठे हैं। आज उन्हें इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि बंगाल खुद एक अलग देश है या भारतवर्ष का अंग है।
उन्होंने कहा कि बंगाल को बांग्लादेश बनाने की साजिश की जा रही है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि बंगाल पहुंचे बिहार के अभ्यर्थी जब एक कमरे में ठहरे हुए थे, उसी वक्त कुछ लोगों ने उन पर बिहारी होने का आरोप लगाते हुए उनके सर्टिफिकेट फाड़ दिए गए थे और उनके ऊपर बंगाल से बाहर जाने का दबाव बनाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद गिरिराज सिंह ने नाराजगी जताई है।