Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज
15-Jan-2020 05:58 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARI : बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सामने क्या हिंदू क्या मुलसमान सभी ने लगाए मिलकर जय श्री राम, जय श्री राम के नारे। बेगूसराय पहुंचे गिरिराज ने मंच से डंके की चोट पर कहा कि भारतवंशी तेरा मेरा रिश्ता क्या जय श्रीराम-जय श्रीराम। गिरिराज के इस नारे पर वहां मौजूद सभी लोगों ने जय श्री राम, जय श्री राम का नारा लगाया। इस दौरान वहां का माहौल बिल्कुल हिंदू-मुस्लिम-सिख -इसाई हम सब है भाई-भाई वाले भावना से भरा नजर आया।
मंच से गिरिराज सिंह ने कहा कि विरोधी दल के नेता सीएए-एनआरसी पर देश में भ्रम फैला कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर बरसे। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट भारत को डराने का काम कर रहे है कांग्रेस 1947 से पहले वाली स्थिति पैदा कर रहा है। उन्होनें कहा कि वे लोग कान खोल कर सुन लो भारत के लोग सहनशील है।
उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक प्रताड़ना के साथ चाहे बांग्लादेश हो या पाकिस्तान शरण स्थली उसको इज्जत सम्मान, उसको नागरिकता हम देंगे उनके पेट में क्यों दर्द हो रहा है। उन्होनें कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को नागरिकता क्यों नहीं दे रहे हैं, रोहनिया घुसपैठियों को क्यों नहीं नागरिकता दे रहे हैं, उनका दर्द है कि हम पाकिस्तान से भागे हुए घुसपैठियों को हम नागरिकता क्यों नहीं दे रहे हैं। ये वोट के सौदागर अपने वतन को बेच देंगे।
अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दो दिवसीय दौरा पर आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यहां गांव-गांव जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन विधेयक के प्रति जागरूक करने निकले हैं। इसी कड़ी में बुधवार को साहेबपुर कमाल के उच्च विद्यालय तड़बन्ना में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जनसंवाद के बाद गिरिराज सिंह ने भगतपुर, मंसेरपुर, पहाड़पुर, मिर्जापुर एवं शादीपुर दियारा क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्या सुनने के साथ-साथ सीएए के प्रति जागरूक किया।