बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
18-Dec-2019 05:52 PM
SAMASTIPUR : सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना में धांधली का खेल सामने आया है. विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ एक समस्तीपुर जिले से मुखिया को अरेस्ट किया है. जो सात निश्चय योजना के काम के लिए रिश्वत वसूल रहा था. इस दौरान निगरानी विभाग की टीम ने घूस की रकम सहित मुखिया को अरेस्ट कर लिया.
घटना समस्तीपुर जिले के पटौरी पंचायत की है. जहां पटौरी के मुखिया को निगरानी विभाग की टीम ने 1 लाख 16 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ अरेस्ट किया. निगरानी विभाग के मुताबिक टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पटौरी पंचायत का मुखिया जवाहर चौधरी रिश्वत की मांग कर रहा है. टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी मुखिया को 1 लाख 16 हजार रुपए घूस लेते हुए दबोच लिया.
निगरानी की टीम आरोपी मुखिया जवाहर चौधरी को लेकर पटना आई है. डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि टीम में टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. उन्होंने बताया कि सात निश्चय योजना के तहत काम कराने के लिए मुखिया द्वारा रिश्वत लेने की शिकायत संबंधित वार्ड सदस्य ने की थी. जिसके बाद टीम ने सबूत के साथ मुखिया को दबोचने की योजना बनाई थी.