ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / news / घी बनाने के कारखाने में लगी भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल...

घी बनाने के कारखाने में लगी भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

19-Jul-2022 04:21 PM

By SONU

NAWADA: नवादा के रिहायशी इलाके में मंगलवार को घी बनाने के दौरान एक कारोबारी के मकान में भीषण आग लग गयी। इस अगलगी से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान घी में आग लगने से पूरे मकान में आग पकड़ ली और मकान के अंदर रखे समान धू-धूकर जल गये। भीषण अगलगी की घटना नगर थाना क्षेत्र के सुनार पट्टी रोड इलाके की है। बताया जाता है कि कारोबारी घर पर ही घी बनाने का कारखाना चलाता है। 


घी कारोबारी के घर में लगी भीषण आग को देख आस पास के लोग भी घर से बाहर निकल गये। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मकान से लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर सुरक्षित निकले। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की 6 गाड़ी आग बुझाने में जुटी है। 


घी में आग लगने से आग फैलने लगी है। अग्निशमन कर्मी को आग बुझाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि जिस घर में आग लगी है वह घर कारोबारी नीरज कुमार का बताया जा रहा है। जो घी के बड़े कारोबारी है। उनका गोला रोड में घी का कारोबार है। 


जानकारी के अनुसार मकान में घी बनाने का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। तभी अचानक घी में आग पकड़ ली। आग लगने के बाद घी बनाने का काम कर रहे लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचायी। फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश में जुटे है। आग इतनी भयावह है कि इस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।