ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / news / मैं गंगा की गोद में जा रहा हूं.. मुझे माफ कर देना मां,...

मैं गंगा की गोद में जा रहा हूं.. मुझे माफ कर देना मां, मैसेज भेजकर गायब हो गया युवक, तलाश में जुटी पुलिस

05-Sep-2020 07:51 AM

PATNA : मैं गंगा की गोद में जा रहा हूं.. मुझे माफ कर देना मां..मैसेज भेजकर युवक लापता हो गया. जैसे ही ये मैसेज परिजनों ने देखा सबके होश उड़ गए. आनन-फानन में परिजन पाटलीपुत्र थाने पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई. 

गायब युवक की पहचान उत्तरी पटेलनगर रोड़ नंबर चार के रहने वाले 21 साल के राजेश कुमार के रुप में की गई है. शुक्रवार की शाम राजेश अपने घर से बिना  बताये किसी को बाहर निकल गया. 

शाम सात बजे उसने अपने घर के नंबर पर मैसेज किया कि मैं गंगा की गोद में जा रहा हूं....मुझे माफ कर देना मां..इसके बाद परिजन बेचैन हो गए और पाटलीपुत्र थाना पहुंचे. पुलिस ने तत्काल युवक का टावर लोकेशन निकाल, जिससे पता चला कि उसका आखिरी लोकेशन पटना सिटी के पश्चिम दरवाजे के पास था. परिजन औऱ पुलिस मौके पर पहुंचे पर युवक का कुछ पता नहीं चला. परिजनों ने बताया कि शारीरिक परेशानी थी , जिससे वह तनाव में रहता था.