पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग
14-Sep-2022 03:01 PM
DESK: घर में टाइल्स लगाकर पैसा नहीं देना एक शख्स को बहुत महंगा पड़ गया। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे इतना नुकसान सहना पड़ेगा। बार-बार पैसे मांगे जाने के बाद भी जब पार्टी ने पेमेंट नहीं किया तब टाइल्स मिस्त्री ने वो किया जिसे देख लोग भी हैरान हैं। उसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल मामला नोएडा के सदरपुर इलाके का है जहां एक शख्स ने घर में टाइल्स लगवाया लेकिन टाइल्स लगाने के बाद पेमेंट नहीं किया। टाइल्स मिस्त्री पेमेंट के लिए बराबर आया करता था लेकिन उसे खाली हाथ लौटना पड़ रहा था। बकाये पैसे के लिए पार्टी के घर का चक्कर लगाकर वह थक चुका था। इसे लेकर वह काफी परेशान रह रहा था। एक दिन उसने ऐसा कदम उठाया कि लोग भी दंग रह गये।
सिर में हेलमेट लगाकर बाइक से एक बार फिर टाइल्स मिस्त्री अपना बकाया लेने के लिए आया लेकिन इस बार उसने पैसा नहीं मांगा। गुस्सा होकर उसने बाइक की डिक्की में रखे पेट्रोल भरे बोतल को निकाला और पार्टी के घर के बाहर लगे मर्सिडीज पर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगा दिया। देखते ही देखते लग्जरी कार धूं-धूकर जलने लगा। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। पार्टी की कार को पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने के बाद वह बाइक से फरार हो गया। मर्सिडीज में आग लगाते टाइल्स मिस्त्री का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।