ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / BIHAR CRIME : घर में सोए नाबालिग छात्र को बेख़ौफ़ अपराधियों ने मारी...

BIHAR CRIME : घर में सोए नाबालिग छात्र को बेख़ौफ़ अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में मचा दहशत

18-Oct-2024 10:08 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें सामने नहीं आ रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है। जहां बेलगाम अपराधी ने गोली मारकर एक छात्र को घायल कर दिया। 


जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां अपराधियों ने सोए अवस्था में एक नाबालिक छात्र नाबालिग छात्रको गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। यह घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के चकायम गांव की है। घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के चकायम गांव वार्ड- 2 के रहने वाले अरुण तांती का 16 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई है। 


इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि नीरज कुमार अपने चाचा फेकू तांती के घर पर सोने के लिए गया हुआ था। उन्होंने बताया है कि सोए अवस्था में ही छात्र नीरज कुमार को तकरीबन 12:00 बजे रात्री में अपराधियों ने गोली मार दिया जिससे नीरज कुमार के बाएं पैर के ऊपर जांघ में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक वहां से अपराधी मौके से फरार हो गया। फिर परिजनों ने घायल अवस्था में नीरज कुमार को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। 


परिजनों बताया है कि घायल नीरज कुमार दसवीं कक्षा का छात्र है , किसी से कोई भी दुश्मनी नहीं था। लेकिन इसके बावजूद भी नीरज कुमार को किस वजह से गोली मारी गई है। यह समझ में नहीं आ रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा डायल 112 पुलिस को दी जिसके बाद घायल युवक को भगवानपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाजरत है। भगवानपुर थाने पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर घायल और परिजनों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है आखिर किस वजह से बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।