तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
14-Feb-2021 04:55 PM
BEGUSARAI:- बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 13 साल की बच्ची का शव फंदे से झूलता मिला। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। आर्थिक तंगी के कारण सुसाइड किए जाने की बात ग्रामीण कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बताया जाता है कि गरीबी के कारण मृतका की मां अपने 10 साल का बेटे के साथ मजदूरी करने गई हुई थी उस वक्त उनकी बेटी घर पर अकेली थी। मजदूरी करके जब दोनों घर लौंटे तो फंदे से झूलते बेटी के शव को देख पैर तले जमीन खिसक गई। अचानक रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्टा हो गए। तब जाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की।
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा। हालांकि ग्रामीण आर्थिक तंगी को इस घटना का कारण मान रहे हैंं।