ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / घर में बेटी जन्म लेगी तो बिहार सरकार की ओर से मिलेगा बधाई...

घर में बेटी जन्म लेगी तो बिहार सरकार की ओर से मिलेगा बधाई कार्ड, दो हजार रूपये का गिफ्ट भी मिलेगा, नीतीश सरकार का फैसला

12-Jan-2020 07:03 AM

PATNA : “मुझे ये जानकर बहुत खुशी हुई कि आपके परिवार में बिटिया ने जन्म लिया है. सरकार आपको ढेर सारी बधाई देती है और बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना करती है. “


आप बिहारी हैं और आपके परिवार में अगर बेटी का जन्म हुआ है तो जल्द ही सरकार का कोई नुमाइंदा आपका दरवाजा खटखटायेगा. वो आपको एक बधाई कार्ड देगा. उस कार्ड में उपर लिखी लाइनें छपी होंगी. सरकारी नुमाइंदा आपको ये भी बतायेगा कि बिटिया के नाम पर बैंक खाते में सरकार दो हजार रूपये जमा कराने जा रही है. उसके नाम पर एक पेड़ भी लगाया जायेगा.


बांका जिला प्रशासन की पहल से राज्य सरकार को मिला आइडिया
दरअसल बिहार के बांका जिले में जिला प्रशासन ने ऐसी योजना शुरू की थी. किसी घर में बेटी का जन्म होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से बधाई कार्ड भेजी जा रही है. बांका जिला प्रशासन की पहल को राज्य सरकार ने सराहा है. अब इसे पूरे राज्य में लागू करने का फैसला लिया जा रहा है.


सरकार के आलाधिकारी की ओर से भेजा जायेगा बधाई कार्ड
बेटी के जन्म के बाद भेजे जाने वाले कार्ड पर सरकार के किसी आलाधिकारी का हस्ताक्षर होगा. इस कार्ड पर लडकियों के लिए राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं का भी जिक्र होगा. कार्ड के बहाने सरकार की उपलब्धियों का भी प्रचार हो जायेगा.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस योजना को पूरे राज्य में लागू करने का एलान कर चुके हैं. उनकी घोषणा के साथ ही सरकार इसे जल्द से जल्द अमल में लाने की कवायद में भी जुट गयी है. नीतीश सरकार अभी लड़कियों को 18 साल की उम्र तक 18 हजार रूपये की मदद देती है. उनके जन्म के साथ दो हजार रूपये की सहायता दी जाती है. इसे बांड में निवेश कर दिया जाता है ताकि लड़की के 18 साल की उम्र तक वो राशि भी 18 हजार हो जाये.