Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
19-Feb-2023 07:16 PM
By First Bihar
PATNA: पिछले 10 दिनों से हर जिले में नीतीश के दूत घूम रहे थे. वे अपनी ही पार्टी के उन नेताओं के घर पहुंच रहे थे जिनके नाराज होने का अंदेशा था. ऐसे नेताओं को नीतीश कुमार का संदेश दिया जा रहा था-19 और 20 फरवरी को पटना हरगिज नहीं जाना है. नीतीश जी ने खुद ये संदेश भेजा है. जेडीयू के नेताओं ने पिछले 10 दिनों में बिहार के हर जिले में ऐसे सैकड़ो नेताओं के घर पर दस्तक थी. पहले नीतीश कुमार का मैसेज देकर समझाने की कोशिश की गयी और फिर नहीं मानने पर कार्रवाई की चेतावनी।
लेकिन ऐसी तमाम कोशिशों के बावजूद उपेंद्र कुशवाहा ने आज पटना में अच्छी खासी भीड़ जुटा ली. कुशवाहा ने पटना के सिन्हा लाइब्रेरी में जेडीयू के कार्यकर्ताओं-नेताओं को बुलाया था. किसी के आने जाने के लिए गाड़ी या दूसरी कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी. फिर भी इतने लोग पहुंचे कि सिन्हा लाइब्रेरी परिसर छोटा पड़ गया. फर्स्ट बिहार की टीम ने वहां पहुंचे लोगों की संख्या का आकलन किया तो पाया कि कम से कम पांच हजार लोग उपेंद्र कुशवाहा की बैठक में शामिल होने पहुंचे. बता दें कि बागी तेवर दिखा रहे उपेंद्र कुशवाहा ने खुला पत्र लिखकर राज्य भर के जेडीयू कार्यकर्ताओं को 19-20 फरवरी पटना बुलाया है. ताकि राजद के साथ नीतीश की डीलिंग का विरोध किया जा सके।
दरक गया नीतीश का आधार समीकरण
फर्स्ट बिहार की टीम ने उपेंद्र कुशवाहा की बैठक में आये दर्जनों लोगों से बात की. उनकी बात से एक बात को साफ दिखी. नीतीश कुमार का लव-कुश समीकरण बुरी तरह दरक गया है. बैठक में आये लोगों के तेवर साफ थे-इस सरकार ने कुशवाहा जाति के साथ धोखाधड़ी की है. ये दीगर बात है कि कुशवाहा ने अपनी बैठक के मंच पर नीतीश कुमार की तस्वीर लगा रखी थी. लेकिन दिन भर चली बैठक में नीतीश कुमार ही निशाने पर रहे. बैठक में जितने लोग बोले उनमें से ज्यादातर ने राजद के सामने नीतीश कुमार के नतमस्तक होने पर गहरा एतराज जताया।
अच्छी खासी तादाद में पार्टी के पदाधिकारी पहुंचे
खास बात ये भी रही कि उपेंद्र कुशवाहा की बैठक में जेडीयू के पदाधिकारी भी ठीक-ठाक संख्या में पहुंचे. पार्टी के कम से कम पांच प्रदेश उपाध्यक्ष इस बैठक में मौजूद थे. कई प्रदेश महासचिव के साथ साथ जिला स्तर के भी कई जेडीयू पदधारक बैठक में मौजूद थे. कुशवाहा समर्थकों का दावा था कि बैठक में आने वाले एक हजार से ज्यादा ऐसे लोग थे जो प्रदेश से लेकर जिला औऱ प्रखंड जेडीयू के पदाधिकारी हैं. उनका दावा ये भी था कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो बैठक में नहीं पहुंच पाये हैं लेकिन उपेंद्र कुशवाहा के साथ रहने का भरोसा दिलाया है।
आगे क्या करेंगे कुशवाहा?
आज की बैठक में उपेंद्र कुशवाहा दिन भर अपने समर्थकों का भाषण सुनते रहे. वे सोमवार को बैठक में बड़ा मैसेज देंगे. वे पहले ही कह चुके हैं कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने के नीतीश के फैसले का विरोध करेंगे. तेजस्वी यादव बिहार में जंगलराज लौटायेंगे और ये जेडीयू के किसी कार्यकर्ता को स्वीकार नहीं है. लेकिन कुशवाहा फिलहाल पार्टी नहीं छोड़ेंगे. वे इस बात का इंतजार करेंगे कि नीतीश कुमार उन्हें पार्टी से निकालें. तब तक वे जेडीयू में रह कर राजद के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
उपेंद्र कुशवाहा पूरे राज्य में दौरा कर सारे जिलों में जेडीयू कार्यकर्ताओं को गोलबंद करने की भी प्लानिंग कर चुके हैं. ये जगजाहिर है कि राजद से नीतीश की दोस्ती के बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का बडा तबका नाराज है. अगर कुशवाहा उन्हें गोलबंद करने में सफल हो जाते हैं तो फिर नीतीश की सियासत सिर्फ एक जाति के सहारे बची रह जायेगी. वैसे उपेंद्र कुशवाहा की योजना कहां तक सफल हो पाती है ये जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।