ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / news / घर बैठे बनेगा बच्चों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पता भी होगा...

घर बैठे बनेगा बच्चों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पता भी होगा अपडेट; जानिए क्या है नया अपडेट

23-Aug-2024 07:07 AM

By First Bihar

PATNA : यदि अभी भी आपके बच्चे का आधार कार्ड नहीं बना है तो फिर अब आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है बल्कि अब घर बैठे हुए बड़े ही आसानी से आप अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवा सकते हैं। दरअसल, बिहार में सात हजार डाकिया घर-घर जाकर बच्चों का आधार कार्ड बनाएंगे। इन डाकियों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।


जानकारी हो कि, वर्तमान में राज्य के अंदर दस हजार डाकिया कार्यरत हैं। फिलहाल 28 सौ डाकिया घर-घर जाकर मोबाइल किट से आधार कार्ड बना रहे हैं, लेकिन अब इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। अब सात हजार और डाकियों को आधार कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद डाकिया का चयन लिखित परीक्षा से होगी। 


परीक्षा पास करने पर उन्हें ऑथेंटिकेशन नंबर मिलेगा। इसके लिए डाक विभाग ने यूआईडी से अगले 40 दिनों के लिए तीन स्लॉट बुक की हैं। इस तिथि में डाकिया लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। यह काम 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। पांच साल तक के 10 लाख बच्चों का आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए डाक विभाग विशेष तैयारी कर रहा है। डाक विभाग की मानें तो पांच साल तक एक लाख 60 हजार बच्चों का ही अब तक आधार बना है।


आपको बताते चलें कि, डाकिया से मोबाइल नंबर और घर का पता भी घर बैठे ही लोग अपडेट करा सकेंगे। इसकी भी सुविधा अब डाक विभाग देगा। इस काम के लिए अब डाक विभाग जाने की जरूरत नहीं होगी। हर बच्चे का आधार कार्ड बने, इसके लिए सात हजार डाकियों को लगाया जाएगा। सभी डाकिये को पहले प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद उन डाकियों को आधार कार्ड बनवाने के लिए घर-घर भेजा जाएगा। दस लाख बच्चों का आधार बनवाने का लक्ष्य है।