Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP
21-Dec-2022 12:57 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: राज्य के अंदर वातावरण में नमी अधिक होने के साथ पछुआ की गति कम होने से कोहरे की सघनता में वृद्धि हुई है। आलम यह है कि, सुबह के समय छह सौ मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। वहीं घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। कोहरे की चादर के चलते कुछ भी देखना मुश्किल हो जाता है। इससे सबसे अधिक समस्या वाहन चालकों को हो रही है। सड़क पर वाहनों की भिड़ंत के लगभग हर रोज ही खतरनाक हादसे हो रहे हैं। इस बीच ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले से निकल कर सामने आ रहा है। यहां सड़क हादसे में तीन छात्रों की जान चली गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के NH 57 पर घने कोहरे के कारण आज अहले सुबह हाइवा और बाइक में आमने - सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें 3 छात्रों की मौत हो गई। इस घटना में मृतक की पहचान बलुआ निवासी मोहम्मद तोहिद खान,अमन कुमार ठाकुर और मोहम्मद अरबाज के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि, मोहम्मद अरबाज अपनी मोटर साइकिल से बलुआ से मधेपुरा परीक्षा देने जा रहा था। उसी दौरान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के NH 57 पर विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा से घने कोहरे के कारण इनकी सीधी टक्कड़ हो गई। जिसके बाद ये लोग वहीं सड़क पर गिर गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने सभी लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापगंज पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर ने मोहम्मद तोहिद खान और अमन ठाकुर को मृत घोषित कर दिया और मोहम्मद अरबाज की नाजुक स्थिति देखते हुए उसे दरभंगा रेफर किया। जहां उसने मोहम्मद अरबाज दरभंगा जाने के क्रम में भपटियाही पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही अस्पताल में बलुआ प्रतापगंज और आस पास के लोगों की भीड़ इकठा हो गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।