मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
29-Jul-2020 09:26 AM
GAYA: कोरोना संदिग्ध अधिकारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. डोभी प्रखंड के श्रम पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह की एएनएमसीएच में भर्ती कराया गया था. लेकिन भर्ती के अगले दिन उनकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों ने कहा कि उनको समय पर ऑक्सीजन नहीं दिया गया. अगर समय पर मिल जाता तो शायद जान बच सकती थी.
रिपोर्ट आना बाकी
अधिकारी का कोरोना सैंपल लिया गया , लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है. फिर हॉस्पिटल ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव परिजनों को सौंप दिया है. इससे पहले भी एएनएमसीएच में पहले भी लापरवाही का आरोप लगता रहा है. चार दिन पहले ही एक गंभीर मरीज को देखने वाला को कोई डॉक्टर नहीं था. चार घंटे के बाद डॉक्टर आए तो चेक किया.
इलाज में लापरवाही का आरोप
मृतक अधिकारी के बेटे ने कुशाग्र कुमार ने कहा कि मेरे बीमार पापा को डॉक्टरों ने समय पर ऑक्सीजन नहीं दिया गया. यही नहीं जब स्थिति गंभीर हुई तो देखने वाला कोई डॉक्टर तक नहीं था. जिसके कारण उनकी मौत हुई. लेकिन हॉस्पिटल प्रबंधन ने सफाई दी है कि कोई लापरवाही नहीं बरती गई है. बता दें कि इससे पहले भी दो अधिकारी की कोरोना से मौत हो चुकी है.