ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर

गया एयरपोर्ट से हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना, अमन चैन की मांगेंगे दुआ

04-Jul-2019 10:55 AM

By 3

GAYA : गया एयरपोर्ट से आज सुबह आजमीने ए हज का पहला जत्था खान ए काबा के लिए रवाना हुआ. डीएम अभिषेक सिंह ने गया एयरपोर्ट पर हज यात्रियों को गुलाब का फूल देकर रवाना किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कड़ी सुरक्षा घेरे में पटना हज भवन से हज यात्रियों का काफिला रात 10 बजे लग्जरी बस से गया के लिए रवाना हुआ और रात 2 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचे. इनके लिए गया एयरपोर्ट पर विशेष इंतजाम किये गये थे. 150 हज यात्रियों को लेकर पहली फ्लाइट सुबह 7.20 बजे गया से उड़ान भरी. बता दें कि आज से 14 जुलाई तक प्रतिदिन गया से हज यात्रियों को लेकर एयर इंडिया कि फ्लाइट उड़ान भरेगी. इस साल एयर इंडिया के 23 विमान से लगभग 3542 आजमीन-ए-हज यहां से रवाना होंगे. एक जत्थे में 150 यात्री सवार होंगे. गया से मदीना के लिए आखिरी विमान 14 जुलाई को उड़ेगा. इनकी वापसी 17 अगस्त से शुरू हो जाएगी, जो 28 अगस्त तक जारी रहेगी. 350 से अधिक स्थानीय रजाकार एयरपोर्ट पर मुस्तैद रहेंगे. ये हाजियों का इमीग्रेशन, टिकट एवं टर्मिनल तक जाने में मदद करेंगे. इस बार एयरपोर्ट पर सुरक्षा के खास इंतजाम किये गये हैं. बिहार के हज यात्री इस साल पहली बार कोलकाता एयरपोर्ट से भी मदीना जाएंगे. सूबे से कुल 4950 हज यात्री मक्का मदीना जाएंगे. इनमें 3542 हज यात्री गया एयरपोर्ट से और 1408 यात्री कोलकाता से जा रहे हैं. कोलकाता एयरपोर्ट से जाने का सिलसिला 25 जुलाई से शुरू होगा. हज पर जाने से पहले हाजियों ने कहा कि वे देश में अमन चैन के लिए दुआ मांगेगे. गया से पंकज की रिपोर्ट