ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?

Home / news / मां से बिछड़ कर गांव में पहुंच गया नवजात भालू और चितल, पटना...

मां से बिछड़ कर गांव में पहुंच गया नवजात भालू और चितल, पटना जू में अब होगा देखभाल

12-Feb-2020 12:44 PM

By DEEPAK RAJ

WEST CHAMPARAN : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल दो के हरनाटाड़ और गनौली वन क्षेत्र के रिहायशी इलाके में मिले भालू और चीतल के बच्चे अब पटना जू में रहेंगे. 

बिहार के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन के आदेश पर वीटीआर प्रशासन ने हरनाटांड़ वन क्षेत्र में मिले भालू के बच्चे और गनौली वन क्षेत्र में मिले चीतल के नवजात को पटना जू में भेजा गया. दोनों नवजातों का पटना जू में पालन पोषण किया जाएगा. 

वीटीआर वन प्रमंडल दो के डीएफओ गौरव ओझा ने बताया कि हरनाटांड़ वन क्षेत्र के तरूअनवा सरेह में गन्ने के खेत में एक नवजात भालू मिला था. ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मियों की टीम ने गन्ने के खेत से भालू के नवजात को बरामद किया था. भालू का शावक महज आठ से दस दिन का है. वहीं चीतल का बच्चा एक माह का है. उन्होंने बताया कि हरनाटाड़ वन क्षेत्र के तरूअनवा सरेह जंगल से सटा हुआ है. इसलिए जंगल से भटक कर भालू का नवजात शावक भटक कर गन्ने के खेत में पहुंच गया होगा. नवजात चीतल भी अपनी मां की खोज में जंगल से भटक कर शिनवहा गांव में पहुंच गया होगा. 

डीएफओ ने बताया कि दोनों नवजातों के मां मादा भालू और चीतल की खोजबीन करने और निगरानी के लिए वन कर्मियों की टीम को लगाई गई है.