ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / गठबंधन को लेकर चुनाव के पहले फैसला लेंगे चिराग, जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे...

गठबंधन को लेकर चुनाव के पहले फैसला लेंगे चिराग, जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर BJP के विरोध में उतरे

15-Jul-2021 05:16 PM

By Birju Singh

PATNA : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने जनसंख्या नियंत्रण के मसले पर बीजेपी के स्टैंड का विरोध कर दिया है. चिराग पासवान ने खुले तौर पर कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने से नहीं बल्कि जागरूकता से होगा. दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग पासवान से जब जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सवाल किया गया तो चिराग ने कहा कि जागरूकता से ही इन समस्याओं को खत्म किया जा सकता है. एससी एसटी एक्ट के मसले पर भी यही हुआ था. 


यह पूछे जाने पर कि चिराग पासवान तेजस्वी यादव के साथ क्या जाने वाले हैं. क्या महागठबंधन में एलजेपी शामिल होगी. चिराग पासवान ने कहा कि उनका पूरा फोकस इस वक्त आशीर्वाद यात्रा पर है. चिराग ने कहा कि गठबंधन जैसी बातों पर फैसला चुनाव के पहले किया जाता है. तेजस्वी यादव के साथ जाने के सवाल पर फिलहाल चिराग कुछ भी बोलने से बचते दिखे.


उधर अपने चाचा पशुपति पारस के खेमे वाली एलजेपी में नए पदाधिकारियों की तैनाती पर चिराग ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि यह लड़ाई लंबी चलेगी. कोर्ट से लेकर तमाम फोरम पर वह लड़ाई लड़ने को तैयार हैं. लेकिन उन्हें मालूम है कि जीत उन्हीं की होगी.