समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
31-May-2024 10:23 PM
By First Bihar
DESK : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्मी और हीटवेव के कारण अलग-अलग राज्यों से लोगों की मौत की खबरें आ रही हैं। उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से त्राहिमाम की स्थित बन गई है। मिर्जापुर में गर्मी की वजह से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 7 होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं।
गर्मी से मरने वाले लोगों में होमगार्ड जवानों के अलावा 5 स्थानीय नागरिक और एक अज्ञात शामिल है। इलेक्शन ड्यूटी में लगे 23 जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें होमगार्ड के बीस जवान, फायर विभाग का एक जवान, एक पीएसी और एक पुलिस का एक-एक जवान शामिल है। चुनावी ड्यूटी के दौरान हालत बिगड़ने पर सभी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
वहीं सोनभद्र जिले में कथित तौर पर लू लगने से दो मतदान कर्मियों की मौत हो गई है। एक पुलिसकर्मी समेत तीन मतदान अधिकारी गर्मी के कारण बीमार पड़ गए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत भी हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस इंस्पेक्टर हरि शंकर को सांस लेने में दिक्कत हुई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।