ब्रेकिंग न्यूज़

Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड

गड़खा थाने के SI पर गिरी गाज, बालू माफिया से साठगांठ मामले में SP ने किया सस्पेंड

15-Sep-2021 06:00 PM

CHAPRA: बालू माफिया से साठगांठ के आरोप में गड़खा थाने के एसआई शशि रंजन प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी संतोष कुमार ने अपर थानाध्यक्ष पर यह कार्रवाई की है। 4 ट्रकों को पकड़ने के बाद फिर छोड़ दिए जाने के मामले में शशि रंजन पर कार्रवाई की गयी है। 


एसपी संतोष कुमार ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष ने बीते दिनों बालू लदे कई ट्रकों को पकड़ा था लेकिन इसकी जानकारी ना तो उन्होंने हमें दी और ना ही डीएसपी को ही इस संबंध में बताया गया। 


एसपी संतोष कुमार ने बताया कि अपने निजी स्वार्थ के लिए एसआई ने बालू माफिया से साठगांठ की और पकड़े गए चारों ट्रकों को छोड़ दिया था। इसी मामले में उन्हें निलंबित किया गया है। 


छपरा सदर के SDPO एमपी सिंह को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।