Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
26-Jul-2021 04:55 PM
DESK : कोरोना के टीकाकरण के दौरान नर्सों के तरह-तरह के कारनामे सामने आते रहते हैं. लेकिन अब जो कारनामा सामने आया है वह अलग ही है. कोविड के टीकाकरण के दौरान नर्सिंग स्टाफ गप्प लडाने में इस कदर मशगूल थे के एक ही महिला के दोनों बांह पर टीका लगा दिया. एक साथ दो टीका पड़ने के बाद बेचैनी में महिला बेहोश हो गयी.
पंजाब में हुआ मामला
ममला पंजाब के पठानकोट जिले का है. पठानकोट गांव के बधानी गांव के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में सरकार द्वारा कोविड वैक्सीनेशन का कैंप लगाया गया है. वहां एक महिला टीका लेने पहुंची. टीका देने के दौरान नर्सिंग स्टाफ गप्प लडाने में मशगुल थे. इसी दौरान एक नर्स ने उसकी दाईं बाजू में टीका लगा दिया. उसी दौरान दूसरी नर्स ने बाईं बाह में टीका लगा दिया. टीका देने के लिए मौजूद नर्सों को पता ही नहीं चला कि उन्होंने क्या कर दिया.
महिला की तबीय़त बिगड़ी
ये वाकया 35 साल की महिला शिखा के साथ हुआ. शिखा के पति अश्विनी कुमार ने बताया कि वे अपनी पत्नी को कोविड वैक्सीन का पहला डोज दिलाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर ले गये थे. लेकिन वहां नर्सिंग स्टाफ ने शिखा के दाईं बाजू में कोविशील्ड का टीका लगा दिया. तभी दूसरी नर्स ने आकर बाईं बाजू में टीका लगा दिया. दो टीका लगने के बाद शिखा की तबीयत बिगड़ गयी. शिखा को पहले घबराहट हुई औऱ फिर वे बेसुध हो गयी. शिखा की तबीयत बिगड़ने के बाद वहां मौजूद मेडिकल कर्मियों में अफरातफरी मच गयी. मेडिकल कर्मियों ने उसे अपनी निगरानी में ले लिया. तीन घंटे बाद शिखा को होश आया तो उसे घर भेजा गया.
उधर पंजाब में कोविड वैक्सीनेशन के नोडल पदाधिकारी डॉ राजेश भास्कर ने कहा कि दो बार वैक्सीन लगने से लापरवाही उजागर हुई है. लेकिन इससे किसी व्यक्ति के जीवन पर खतरा नहीं होगा. महिला को निगरानी में रखा गया है.