“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
03-Dec-2019 09:02 AM
BHAGALPUR: श्मशान घाट पर 'शवों की सौदेबाजी' करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 1100 रुपये लेकर शवों के सौदागर डेड बॉडी को ठिकाने लगाने का सौदा करते हैं. अमानवीयता की ये हद भागलपुर के बरारी गंगा घाट पर हो रही है. श्मशान घाट पर खुलेआम 'शवों के सौदागर' डेड बॉडी को गंगा में बहाने के लिए अपनी जेबें गर्म कर रहे हैं.
दरअसल अंतिम संस्कार पर दो हजार से पांच हजार रुपये खर्च करने में असमर्थ लोगों से श्मशान घाट पर खुलेआम लूट हो रही है. कम कीमत पर शवों का अंतिम संस्कार कराने के नाम पर गंगा घाट पर पूरा गिरोह सक्रिय है. 1100 रुपये प्रति लाश लेकर ईंट भरी बोरियों में बांधकर लाशों को गंगा में फेंका जा रहा है. हर रोज औसतन 5 शवों को इसी तरह से गंगा में फेंका जा रहा है. घाट पर मौजदू नाविक और अंतिम संस्कार करवाने वाले लोगों की मिलीभगत से शवों को खुलेआम गंगा में फेंकने का पूरा खेल चल रहा है. नगर निगम इसे गलत तो मानता है लेकिन इस पर रोक लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. निगम के अधिकारियों का कहना है कि निगम के किसी भी एक्ट में गंगा में प्रदूषण फैलाने पर कार्रवाई का प्रावधान नहीं है. शवों को सही तरीके से डिस्पोज करना और सुविधाएं देना हीं निगम का काम है.
आपको बता दें कि NGT यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने गंगा के 500 मीटर के रेंज में किसी भी तरह का कचरा फेंकने पर रोक लगाई है. नियमों का पालन नहीं करने वालों पर 50 हजार तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान है. अधजले शव, मृत पशु, कचरा बहाने पर भी कार्रवाई का प्रावधान है, जिस पर नगर निगम और जिला प्रशासन दोनों कार्रवाई कर सकता है. बावजूद इसके शवों को बोरियों में भरकर खुलेआम गंगा नदी में फेंका जा रहा है.