बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
27-Feb-2020 01:03 PM
PATNA : नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर गांधी मैदान में बुलाई गई रैली के मंच पर कन्हैया कुमार पहुंच गए हैं। कन्हैया कुमार के साथ कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान भी मौजूद हैं। गांधी मैदान के मंच पर पहुंचे कन्हैया रैली में आई भीड़ को देखकर गदगद नजर आ रहे हैं ।कन्हैया ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया है।
इस रैली में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर समेत कई बॉलीवुड कलाकार शामिल हो रहे हैं। वहीं कई दिग्गज वामपंथी नेता भी रैली में पहुंचे हैं।कन्हैया की रैली में जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइसी घोष, बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज, सुशांत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, योगेन्द्र यादव, अरुधंती राय और जिग्नेश मेवाणी रैली में शामिल हो रहे हैं।
बता दें कि कन्हैया कुमार 30 जनवरी से पश्चिम चंपारण के भितिहरवा से जन-गण-मन यात्रा पर निकले हुए थे। यात्रा के अंत में रैली करने की घोषणा कन्हैया ने यात्रा शुरू करने के दौरान ही कर दी थी। कन्हैया कुमार ने इस यात्रा के दौरान बिहार के कई जिलों का दौरा किया और सीएए और एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी नेताओं पर हमला बोला। इस दौरान कन्हैया कुमार पर कई बार हमला हुआ,लेकिन उनकी यात्रा जारी रहा। यात्रा के दौरान ही आरा, कटिहार, सुपौल,छपरा समेत कई जगहों पर उनके काफिले पर हमला हुआ। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए काला झंडा दिखाया गया।