ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / गांधी मैदान में मानव शृंखला का फाइनल रिहर्सल, गूंजा- पर्यावरण के स्वच्छ बनाव...

गांधी मैदान में मानव शृंखला का फाइनल रिहर्सल, गूंजा- पर्यावरण के स्वच्छ बनाव ए भईया, सब मिल पेड़ लगाव ए भईया

17-Jan-2020 02:06 PM

By Rahul Singh

PATNA : पटना के गांधी मैदान में मानव शृंखला का फाइनल रिहर्सल किया गया । पटना प्रमंडल के कमिश्नर संजय अग्रवाल और डीएम कुमार रवि के नेतृत्व में पूरा रिहर्सल कार्यक्रम हुआ। 19 जनवरी को बनने वाली मानव शृंखला में बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के तमाम बड़े नेता यहीं मौजूद रहेंगे।

news image

रिहर्सल के मौके पर 19 जनवरी को गांधी मैदान में होने वाले तमाम कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी। जहां एक तरफ स्काउट गाइड की छात्राओं ने आकर्षक पैरेड की प्रस्तुति की वहीं वहां पर्यावरण के स्वच्छ बनाव ए भईया, सब मिल पेड़ लगाव ए भईया जैसे गीत गूंजते रहे।इस मौके पर पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय अग्रवाल और जलाधिकारी कुमार रवि ने तमाम कार्यक्रमों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होनें इस मौके पर आवश्यक निर्देश भी जारी किए।


बता दें कि गांधी मैदान में मानव शृंखला का मुख्य कार्यक्रम होगा। यहां बनने वाले बिहार के नक्शे से राज्य की चारों दिशाओं में लाइन बनेगी। पटना जिले में 708 किमी लंबी शृंखला बनेगी। प्रत्येक एक किमी पर पेयजल और मेडिकल कैंप की व्यवस्था होगी।मैदान के गेट नंबर 1 से आयोजक और प्रशासन को प्रवेश मिलेगा। गेट नंबर 12 से मीडिया प्रतिनिधियों और गेट नंबर 13 से पास वाले लोग प्रवेश करेंगे। पास के माध्यम से करीब 5000 लोगों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी।पटना जिले में 708 किमी बनने वाली लंबी मानव शृंखला का रूट राजेंद्रपुल मोकामा से कोईलवर पुल बिहटा तक 167 किमी का मेन रूट, 256 किमी का सब रूट और 285 किमी का अन्य रूट होगा।