बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
09-Sep-2023 09:53 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के ग्राम पंचायत के मुखिया ने राज्य और केंद्र सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। प्रदेश मुखिया संघ के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश और मोदी सरकार के खिलाफ महापंचायत का आयोजन किया गया है।
दरअसल, प्रदेश मुखिया संघ ने यह फैसला किया है कि वह अपनी 19 सूत्री मांगों पर आंदोलन तेज करेगा। इसके आलावा गांधी मैदान में महापंचायत के बाद आंदोलन मुखिया केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री विकास सिंह बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम का भी घेराव करेंगे। प्रदेश मुखिया संघ की पटना के दारोगा राय पथ में हुई राज्यस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।
वहीं, मुखिया संघ के नेता ने बताया कि, पहले चरण में प्रखंड एवं जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन और सरकारी कार्यों का बहिष्कार किया गया। इसके बाद सभी दलों के नेताओं, विधायकों एवं विधान पार्षदों को ज्ञापन सौंपकर मांगों के प्रति समर्थन मांगा गया। उन्होंने बताया कि हमारी मांगों का पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड प्रमुख, सरपंच एवं ग्राम कचहरी पंचों का भी समर्थन मिल रहा है। पूरे राज्य के पंचायती राज संस्थाओं में कामकाज ठप है। इसके बावजूद सरकार हमपर ध्यान नहीं दे रही है।
आपको बताते चलें कि,मुख्यमंत्री सोलर लाइट योजना एवं पंचायत सरकार भवन के निर्माण का काम पंचायतों से लेकर अन्य एजेंसियों को सौंप दिया है। दूसरी एजेंसियां इन कार्यों को संपन्न कराने में असफल रही है। वित्त आयोगों की अनुशंसा पर मिलने वाली राशि में भी अनवरत कटौती की जा रही है। ग्राम सभा को प्राप्त अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। प्रदेश मुखिया संघ ने शुक्रवार को अपनी 19 सूत्री मांगों पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।